जालौन-उरई। एटीएम ठीक करने के लिए गांव से आया तकनीशियन रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके अपहरण की आशंका जताई जा रही है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथ के निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा मनमोहन (21वर्ष) एक प्राइवेट कंपनी में तकनीशियन है जो एटीएम ठीक करता है। मंगलवार को वह बुलावे पर भेड़ में एटीएम ठीक करने के लिए निकला था। वह कोंच चैराहे तक अपने एक साथी के साथ आया और भेड़ जाने के लिए बस में बैठ गया। इसके बाद उसका कोई पता नही चला और न ही वह शाम को घर वापस लौटा। उसका फोन स्विचआफ मिल रहा है। रविंद्र ने अपने बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a comment