जालौन-उरई। स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से रकम निकालकर निकले ग्रामीण का रुपयों से भरा थैला दो मोटर साइकिल सवार बदमाश छीनकर भाग गये।
ग्राम शेखपुर बुजुर्ग निवासी देवेंद्र प्रजापति बुधवार को स्टेट बैंक की स्थानीय शाखाा से 55 हजार रुपये निकालकर गांव लौटते समय चुंगी नं. 4 पर स्थित होटल पर नाश्ता करने के लिए खड़े हो गये। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग उनके पास रुके। जिनमें से एक बदमाश ने नीचे उतरकर उनका झोला छीन लिया और फिर मोटर साइकिल पर बैठ गया। मोटर साइकिल 22 फुट हनुमान की ओर सरपट भाग निकली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही।

Leave a comment