कालपी-उरई। टरननगंज स्थित राजीव पुरवार के अहाते में नरेंद्र मोदी विचारमंच के तत्वावधान में मिशन 2019 को कामयाब बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता हरदेव सिंह ने की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही बनकर मच के कार्यकर्ताओं को हर गांव और हर घर में वोट मांगने के लिए जाना है। हो सकता है कि क्षेत्रीय सांसद, विधायक अन्य जन प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओं के आचरण को लेकर उन्हें लोगों से ताने सुनने पड़े लेकिन वे दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए श्रद्धा व्यक्त करने में लोग कोई कंजूसी नही बरतेगें।
सांसद प्रतिनिधि अनिरुद्ध मिश्रा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम लोग मोदी मंच के सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। भास्कर अवस्थी ने कहा कि मोदी मंच भारत की संस्कृति के लिए कार्य कर रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक बाजपेयी ने कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच बुंदलेखंड में समर्पण और त्याग की भावना से कार्य का शानदार उदाहरण पेश करने में कामयाब है। उन्होंने कहा कि मंच का कार्यकर्ता स्वयं सक्षम है उसे किसी नेता की जरूरत नही है।
इस अवसर पर विनोद पाठक, बाबूलाल निषाद, भारत सिंह यादव, सुभाष परमार, राजीव पुरवार, मीनू सेठ, वैभव विश्नोई, मणि पुरवार, पारस पुरवार, कमल सोनी, सुबोध द्विवेदी, ज्ञानवती तिवारी, राजेश द्विवेदी, रामचरण प्रणामी, अरविंद, लखन खटीक, गंगाराम प्रणामी आदि उपस्थित थे। संचालन महेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला योजना समिति के सदस्य भारत सिंह यादव का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, अशोक बाजपेयी और भास्कर अवस्थी ने स्मृति चिन्ह देकर किया। नरेंद्र मोदी विचार मंच के आईटी सैल बुंदेलखंड के अध्यक्ष डा. विनोद पाठक कोंच ने जब जन प्रतिनिधियों को बेबाकी से बेनकाब करना शुरू किया तो सभा में सन्नाटा खिच गया। लेकिन बाद में उन्हें शांत रहने की नसीहत देकर चुप करा दिया गया। इससे आहत डा. विनोद पाठक ने कहा कि जिस संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान नही है जन प्रतिनिधि उनको अपना नही मान रहे। उस संगठन में रहने से क्या फायदा। मैं अपने सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दूंगा। उनके इस एलान से सभा में खलबली मच गई।

Leave a comment