
कालपी-उरई | जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन के द्वारा आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज में निष्पक्ष नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने में अहम भूमिका का निर्वाह करने वाली प्रधानाचार्य नुजहत जहां को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दयानंद वैदिक इंटर कालेज उरई में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन ने आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज कालपी की वर्ष 2018 की हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षा की केन्द्र व्यवस्थापिका के पद का ईमानदारी से निर्वाह कर नकलविहीन शांतिपूर्वक परीक्षाएं संपन्न कराने में सफलता हासिल की जिससे प्रसन्न होकर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद प्रधानाचार्य नुजहत जहां ने प्रेस को बताया कि आर्यकन्या पाठशाला कालेज में नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं तथा स्टाफ ने बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। इसलिये विद्यालय के सभी स्टाफ साथी प्रशस्ति पत्र के हकदार है और बधाई के पात्र है।





Leave a comment