उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा में खेत से लौट रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला।
सिकरी राजा निवासी हरपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा खेत से लौट रहा था तभी सामने से आ रहे गांव का ही एक ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक सोबरन सिंह यादव ने शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment