उरई। शुक्रवार की शाम से मौसम में आये अप्रत्याशित बदलाव ने किसानों की धुकपुकी बढ़ा दी है। फसलों की कटाई का इस समय पीक सीजन चल रहा है। ऐसे में कल शाम आंधी पानी के साथ कहीं-कहीं ओलों के छर्रे भी पड़े। किसानों के लिए मौसम के यह तेवर किसी सर्वनाश की आहट से कम नही थे। शनिवार की शाम एक बार फिर बादल गरजने और पानी की बूंदों के साथ ओले पड़ने से किसानों की सांसे अटक गईं। अभी भी मौसम का मिजाज कुछ ठीक नही है। इस कारण किसानों में बेचैनी देखी जा रही है। आंधी पानी के कारण विद्युत व्यवस्था भी वाधित हो गई है।

Leave a comment