उरई । रेंढर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था के ध्वस्त हालातों के बीच मंगलवार को बाइक से पति के साथ जा रही 2 युवतियों के लाखों के जेवरात मध्यप्रदेश की सीमा के नजदीक तमंचे की नोंक पर दिन दहाड़े बाइकर्स ने लूट लिए । रोड होल्डअप एस आर केस माना जाता है लेकिन स्थानीय पुलिस ने शाम तक इस वारदात की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी । बाद में घटना उजागर होने पर शीर्ष तक विभाग में  हड़कंप मच गया ।

वारदात लगभग साढ़े 11 बजे दिन में हुई जब पहले गीता अपने पति राघवेंद्र सिंह के साथ बाइक से अतरहटी मढ़ेपुरा से लहार जाने वाले रोड जा रहीं थीं , 2 बाइक से आए 5 बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उनके सारे जेवरात लूट लिए । इसके बाद रजनी अपने पति कुशवेन्द्र सिंह के साथ गुजरीं तो उनके साथ भी यही  किस्सा फिर दोहराया गया ।

स्थानीय पुलिस अवैध और ओवर लोड ट्रक निकलवाने में व्यस्त रहती है । उसका बचा खुचा ध्यान अवैध शराब बिकवाने और जुए के अड्डे चलवाने में  बंट जाता है । अपराधियों पर नियंत्रण की फुर्सत इसके बाद कहाँ रह जाती है ।

 

 

 

Leave a comment