जालौन-उरई । आंधी में टूटे नलकूप के टूटे तारों को दुरूस्त कराए जाने की मांग पीडि़त ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए की।

तहसील क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा निवासी भगवती प्रसाद ने एसडीएम भैरपाल सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जगनेवा मौजे में स्थित नलकूप के तार 13 अप्रैल को आई आंधी में टूट गए थे। उक्त टूटे तारों को जोड़े जाने के लिए उसने 14 अप्रैल को एसडीओ विद्युत विभाग को एक शिकायती पत्र भी दिया था। परंतु अभी तक उक्त टूटे तारों को नहीं जोड़ा गया है। जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है। पीडि़त ने एसडीएम से उक्त टूटे पड़े तार को जोड़े जाने की मांग की है।

Leave a comment