उरई। ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों को गांव में बड़े पुत्र से वापस लेने पहुंचे बाप को बेटे एवं बहू ने मिलकर चप्पलों से मारपीट की और बचाने आए ट्रैक्टर चालक को पुलिस से पिटवाया ।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्राथज़्ना पत्र में शिव शंकर पुत्र शिवनारायण निवासी ग्राम अजनारा थाना आटा ने बतायाकि वह 13 मई को अपने बड़े लड़के लल्लू दुबे जोकि ग्राम अकोढ़ी में रहता है उसके पास ट्रैक्टर उपकरण वापस लेने पहुंचा तो लल्लू एवं उसकी पत्नी खुटमिली वाली ने गाली गलौज शुरू कर दी मना करने पर दोनों ने उसे चप्पलों से मारपीट कर जान से मारने की नियत से पत्थर पर सिर मारने का प्रयास किया तभी विपिन दुबे ने उसकी जान बचाई मारपीट में प्रदीप पुत्र लल्लू भी शामिल था लल्लू के परिवार जनों ने 100 नंबर को डायल किया मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। भाड़े से आये ट्रैक्टर के ड्राइवर रामलखन के द्वारा विरोध करने पर हंड्रेड डायल के दरोगा अशोक कुमार वह हमराही ओंकार ने रामलखन की जूतों से मारपीट की जिससे वह लहूलुहान हो गया रामलखन को खून खच्चर देख उसके भाई नरेश ने पुलिस से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई लेकिन सभी को पकड़ कर पुलिस ने हवालात में डाल दिया शाम साढे चार बजे ड्राइवर की हालत बिगड़ती देख उसे बिना मेडिकल कराएं थाने से भगा दिया तब हम लोगों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भतीज़् कराया। शिव शंकर नेउसके साथ मारपीट करने वाले बड़े बेटे लल्लू दुबे उसके पुत्र प्रदीप पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दजज़् कर बंदूक का लाइसेंस तथा अन्य सामान दिलाने की मांग की है।

Leave a comment