
उरई। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 8 वीं पुण्यतिथि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के आवास पर मनाई गई जिसमें किसानों के मसीहा महात्मा टिकैत के चित्र पर माल्यापज़्ण कर श्रद्धांजलि अपिज़्त की गई ।
श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने महात्मा टिकैत के द्वारा किसानों के हित में व उनके अधिकारों के लिए किए गए संघषज़् की विस्तार से जानकारी दी और उनके बताए गए रास्ते पर चलकर किसानों के हित एवं अधिकारों के लिए संघषज़् करने का आव्हान किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार राजपूत सौरभ तिवारी दुगाज़्चरण रामकुमार भगवानदास निरंजन सुनील दुबे मानसिंह मान सिंह प्रधान देव प्रसाद पाल आदि ने जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने बताया कि आज सुबह डकोर ब्लाक मुख्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार राजपूत के साथ जाकर महात्मा टिकैत की पुण्यतिथि मनाई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मरीजों को फल वितरित किए।





Leave a comment