जालौन-उरई  । नगर पालिका परिषद द्वारा ई रिक्शा चालकों पर टैक्स लगाने के विरोध में आज ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल करके धरना प्रदशज़्न किया तथा इस पर रोक लगाने के लिए राज्यपाल को सम्बोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी को दिया है।

मंगलवार को ई रिक्शा चालकों ने नगर पालिका परिषद जालौन द्वारा ई रिक्शा चालकों पर 1 हजार रुपए प्रति वषज़् टैक्स लगाने के विरोध में तहसील परिसर में धरना प्रदशज़्न किया तथा नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ई रिक्शा चालकों द्वारा किए गए नगर पालिका परिषद प्रशासन के खिलाफ किए जा रहे आन्दोलन में सपा नेता इकबाल मंसूरी, अधिवक्ता मोन्टू मिश्रा, समाजसेवी प्रदुम्मन दीक्षित, इसरार अंसारी, वसीम हक ने सहयोग किया तथा तहसील परिसर में सभा को सम्बोधित किया। धरना प्रदशज़्न कर ई रिक्शा चालकों ने मांग की है कि नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि दो दिन के अन्दर टैक्स जमा कर दे वनाज़् दो हजार देना पड़ेगा। चालकों ने राज्यपाल को सम्बोधित मांग पत्र सौपकर नगर पालिका की अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। धरना प्रदशज़्न में कैलाश, शकील, कल्लन, सेवाराम, अमजद, रज्जू, मुन्ना, तारिक, लल्लू, राजू, अनूप, मलंकिया,दानिश आदि ने सहयोग किया तथा सुबह से हड़ताल की जो अपरान्ह तक जारी रही जिसके कारण यात्री परेशान हुए।

Leave a comment