उरई। स्थानीय मोहल्ला नया पटेल नगर साईं मंदिर के पास के बाद निवासी  लोगों ने जिलाधिकारी को प्राथज़्ना पत्र देकर नकज़् जैसी जिंदगी जीने को मजबूर उनके मोहल्ले में बिजली की आपूतिज़् एवं बिजली खंभे लगाने की मांग की है।

मोहल्ले के प्रेमचंद, राजेश, गीता, प्रवेश, बुद्ध लाल, राजपाल सिंह, ईश्वरी देवी, शिवकली, चंद्र कुमार, रमेश बाबू, जगबीर सिंह, जितेंद्र, बलवान, बलखंडी आदि तमाम लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए अवगत कराया कि मोहल्ला साईं मंदिर के पास के लोग आज भी नकज़् जैसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं जहां पीने का ना तो पानी है और ना आज तक बिजली के खंबे लगाए गए हैं जिसके कारण इस भीषण गमीज़् में लोगों को ना तो बिजली मिल पा रही है और ना ही पानी सबसे खराब स्थिति बूंद-बूंद पानी को लेकर है जो हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कहने को तो चुखीज़् बाईपास पर नलकूप है लेकिन उसकी जलापूतिज़् केवल आरटीओ कायाज़्लय तक ही सीमित है इसके आगे कोई लाइन नहीं बिछाई गई है यही नहीं अगर इस लाइन को चुखीज़् रोड पर ओडिए आफिस तक और साईं मंदिर के पास वाले मोहल्ले में पाइप लाइन बिछा दी जाए तो मोहल्ले के लोगों को पानी की सुविधा हो जाएगी। मोहल्ले में हैंडपंपों का भी बड़ा आभाव है लोगों को काफी दूर तक पानी भरने के लिए जाना पड़ता है इस संबंध में कई बार प्राथज़्ना पत्र दिए जा चुके हैं फिर भी आज तक कोई कायज़्वाही नहीं की गई है । उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है साईं मंदिर के समीप वाले मोहल्ले में बिजली के खंबे लगाए जाएं और पाइप लाइन बिछाई जाए जिससे मोहल्ले के लोगों को बिजली पानी के संकट से दो-चार ना होना पड़े।

 

Leave a comment