0 विवाहिता के चीखने चिल्लाने पर भागा आरोपी

0आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को दी जूतो की खुराक

कदौरा-उरई ।  कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में बीती रात घर पर अकेली नवविवाहिता संग ग्रामीण युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म प्रयास किया महिला के चीखने चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया वही परिजनों के लौटने पर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गयी ।

गौरतलब हो कि थाना कदौरा क्षेत्र  ग्राम हेमन्त पुरा निवासिनी विवाहिता महिला जगरानी पत्नी जग्गा (काल्पनिक नाम)द्वारा थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती शाम उक्त अपने ग्राम घर में अकेली थी परिजन सास,ससुर व् पति बेतवा नदी सब्जी बारी की रखवाली हेतु गए हुए थे तभी ग्रामीण लखन पुत्र मोतीलाल निवासी हेमन्तपुरा द्वारा प्रार्थिनी के घर दरवाजे की कुंडी बजा दी विवाहिता द्वारा परिजनों के लौटने की बात सोचते हुए दरवाजा खोल दिया तो उक्त आरोपी द्वारा महिला का हाथ पकड़ लिया एव जबरदस्ती करते हुए छाती में हाथ डालते हुए घर के अंदर दुष्कर्म की नियत से ले जाने लगा जैसे ही महिला द्वारा उक्त आरोपी की हरकतों का विरोध कर खुद को छुड़ाने लगी तो वह जमीन पर गिर पड़ी वही बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया वही महिला का घर गांव से बाहर होने के कारण कोई बचाव के लिए नही पहुंच सका। देर रात घर पर लौटी सास को विवाहिता द्वारा पूरी आप बीती सुनाई जिससे सास द्वारा अपने पति व् पुत्र को फोन सूचना देकर घर बुलवाया गया और थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई गयी सूत्रो के मुताबिक बताया गया कि उक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आरोपी युवक को ढंग से जूतो की खुराक भी दे दी गयी है फिलहाल पुलिस के पास उक्त शिकायती पत्र आते ही पुलिस द्वारा जाँच कार्यवाही की गयी मामले में समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा जाँच कर मामला दर्ज करवाने की बात कही गयी।

 

Leave a comment