कालपी-उरई । अज्ञात चोरो ने क्षेत्र के ग्राम बरही मे शराब ठेका और दो घरो के ताले चटका कर नगदी व जेवरात से हाथ साफ कर दिये। कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम बरही मे अज्ञात चोरो ने ग्राम के गंगाराम धानुक व धरम सिंह कुषवाहा के घरो मे मंगलवार-बुधवार की रात ताले काटकर नगदी व जेवरात चोरी कर लिये।

ग्राम के बाहर देषी शराब ठेका का चोरो ने ताला काटकर ठेकें मे रखे 25 हजार नगद  रूपये से हाथ साफ किये। ठेका मालिक अमर सिंह यादव निवासी ग्राम तिरही व ग्राम बरही निवासी गंगाराम धानुक व धरम सिंह कुषवाहा ने कोतवाली कालपी मे संयुक्त प्रार्थना पत्र प्रेशित कर उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घटना कर खुलासा करने की मांग की है।

 

Leave a comment