कालपी-उरई । जनपद के प्रमुख धर्मस्थल श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर बड़ा स्थान कालपी के महंत रामकिशोर दास जी के ब्रहमलीन होने के उपरान्त आगामी 18 मई को विशाल भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ा स्थान के महामण्लेश्वर जयराम दास जी के शिष्यों वैश्णो संतो द्वारा महन्ताई समारोह भी सत्पन्न किया जायेगा। जिससे देश के कोने दो से पीठाधीष्वरों, मण्डलेश्वर, महंतो, संत समाज को आमंत्रित किया गया है।
लक्ष्मीनारायण मंदिर बड़ा स्थान कालपी के महंतो, संतो द्वारा लिखित जारी विज्ञप्ति मे कहा गया है कि बड़ा स्थान मंदिर कालपी की गद्दी पर विराजमान महत रामकिशोर दास जी का षरीर 5 मई को ब्रहमलीन हो गया। सभी गुरू भाई व भक्तों की प्रेरणा से विषाल भण्डारा का आयोजन 18 मई शुक्रवार को होना सुनिश्चित हुआ है। जनपद के सबसे बड़े धर्म स्थल बड़ा स्थान मंदिर की सुव्यवस्था करने के लिये गुरूभाई महंत दयाराम दास जी व महंत बृजबिहारी दास जी, नरसिंह टीला, महंत चेतन दास जी, महंत विश्राम दास जी, महंत भरत दास जी, मंहत जगराम दास जी, महंत ब्रहमदास जी, महंत विश्राम दास जी, महंत देवीदास जी अवदूत, विश्णुदास जी त्यागी आदि संतों द्वारा ब्रहमलीन महामण्डलेश्वर जयराम दास जी के बड़े षिश्य महंत रामकरन दास जी को महंत पद, महंत अमरदास जी को अधिकारी पद, कौशल दास जी को पुजारी पद, नारायनदास उर्फ नाना को कोठारी पद पर व लालादास जी को निरीक्षण के पद पर नियुक्त करने का निष्चय कर लिया है जिसकी घोशणा 18 मई के कार्यक्रम में की जायेगी।
विशाल भण्डारा
महंत बलरामदास जी महाराज वृदावन, महंत राघवेन्द्र दास जी मण्डलेश्वर पिरौना, महंत गोपालदास जी मण्डलेष्वर बंगरा, महंत सिöरामदास जी ठडेश्वरी मंदिर उरई, मंहत जमुनादास जी वनखण्डी देवी कालपी, महंत ब्रजबिहारी दास गोहन, महंत हरीदास जी धौसा, महंत रामषरणदास जी रंगमहल आयोध्या, गोविन्ददास जी बड़ा फाटक आयोध्या, महंत वृन्दावन दास जी महाराज हनुमान टेकरी वृन्दावन, महंत निर्भयादास जी दूधाघौरी, शिवपाल जी जैनपुर, महंत ब्रजभूशण दास जी भिण्ड, महंत रामगोपाल दास जी सूरत, श्री महंत मोहनदास जी कल्लू खेरा समेत हजारों संत समाज तथा भक्त जन हस्सिा लेगें।






Leave a comment