
कालपी-उरई । पानी के मामले को लेकर जनता धरने पर बैठी स्थानीय प्रषासन तथा जल निगम विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नगर के वार्ड नंबर 25 रामचबूतरा प्रथम के सैकड़ो परिवार बूंद- बूंद पानी को तरसे।
रामचबूतरा वार्ड नंबर 25 के सभासद प्रतिनिधि बरकत अंसारी एंव वार्ड की पीड़ित जनता आरिफ, सलीम, अनवरी बेगम, साजिदा, जोहरा, अफसाना, शबनम, हुसना बानो, रहमत अंसारी, रफीक अंसारी, सोहेल अंसारी, तौहीद, मेहरबान समेत दर्जनों परिवारों ने जल निगम कार्यालय पहुंचकर वहा धरना दिया और जोरदार मांग करते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान शीध्र नही किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। उक्त लोागंे का कहना है कि करीब एक माह से मुहल्लेवासी पानी की ज्वलंत समस्या से जूझ रहे है। जानकारी देने के बाद भी जल निगम विभाग पानी की समस्या का समाधान नही कर रहा है। जल कनगम के लिपिक का उक्त सम्बंध मे कहना है कि हम लोग प्रयासरत है और शीध्र ही समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।






Leave a comment