
कालपी-उरई । जिम्मेदार लोगो से भरी मीटिंग मे अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों के समक्ष आश्वसन देने के बाद लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने कालपी बाजार की सड़क के मरम्मत का काम कराने से पल्ला झाड़ लिया। जिम्मेंदारों के द्वारा हीलाहवाली करने तथा झूठे आष्वासन की घोशणा करने से नगर के गणमान्य नागरिकों कर पीडब्लयूडी के अभियंताओ पर भरोसा खत्म हो गया है। दोशी अभियंताओ के क्रियाकलापों की जांच कराकर दंडित करने की अपेक्षा नगर वासियों के द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई है।
स्मरण हो कि बीते दिनो कालपी मे उर्स मोहम्मदी का कार्यक्रम 3 दिनों तक चलना था। 14 मई को नगर की सड़को से जुलूस-ए- मोहम्मदी गुजरना था। इसी परिप्रेक्ष्य मे उर्स को कुषलतापूर्वक निपटाने के लिए 13 मई को सभी विभागों के जिम्मेंदार अघिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा उर्स कमेटी के सदस्यों, पत्रकारों की मौजूदगी मे शांति समिति की मींिटंग कोतवाली मे आयोजित की गई थी। उप जिलाधिकारी सतीष चंद्र क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम की मौजूदगी मे लोक निर्माण विभाग खंड के तीन इंजीनियरों ने आष्वासन दिया था कि कालपी बाजार की सड़को के गड्ढों को रात भर के अंदर गिट्टी, बालू तथा तारकोल से भर दिया जाएगा और लेपन का कार्य ठीक से करा दिया जायेगा। ताकि जुलूस आसानी से गुजर जाये तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। दिलचस्प बात यह रही कि 12-13 मई का पूरा दिन तथा रात दिन गुजर गया नगरवासी इंतजार करते रहे। लेकिन पी.डब्लयू.डी के अभियंताओं ने बाजार की सड़क की गड्ढा भराई का काम नही कराया। तो पालिका प्रसाषन ने के द्वारा बाजार की सड़क के तमाम स्थानों के गड्ढे आस्थाई ढंग से भर दिये गये। नगरवासियों की तमाम मांगो तथा जिला प्रषासन की हिदायत का कोई फर्क नही पड़ा। विभाग के द्वारा गड्ढा भराई का काम नही कराया गया है। सवाल पैदा होता है कि अगर पी.डब्लयू.डी के इंजीनियरों को बाजार की सड़क की गड्ढा भराई का काम नही करना था। तो भरी अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों को पीस कमेटी की महफिल मे झूठा आष्वासन क्यों दे दिया गया। इंजीनियरों की दोगली नीति तथा झूठे आष्वासन पर जनता ने आक्रोष जाहिर किया है। उन्होने मंडल कमिश्रर, जिलाधिकारी तथा उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दोशी अभियंताओ की जांच करके आवष्यक कार्यवाही की जाये।
इंसैट–
जाम से जूझता रहा कालपी का बाजार
कालपी। नगर के मुख्य बाजार टरननगंज की गड्ढायुक्त सड़क तथा एक साइड के वाहनो को डार्यवट कर देने से बुधवार को ट्राफिक व्यवस्था चरमरा कर रह गई। बाजार की सड़क मे जाम का झाम रहने से बाजार कारोबार प्रभावित रहा। वही जाम मे फंसी गाड़ियो मे बैठे सवारियां भीशण गर्मी से तिलमिलाती नजर आई।






Leave a comment