0 एक बरामद हो नही पाती उससे पहले दूसरी युवती फरार

0 नाबालिग,विवाहिता सहित एक अविवाहित को किया गया बरामद

0 भागी महिलाओ में 15 साल से लेकर 9 बच्चों की अम्मा तक शामिल 

कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में वर्ष 2017 व् 18 में तीन दर्जन तक महिलाओ को भगा ले जाने वाले मामले असमंजस की स्थिति पैदा किये हुए है एक कार्यवाही पूरी नही हो पाती कि उससे पहले दूसरी युवती के फरार होने की सूचना आ जाती है अब इसी सप्ताह में तीन भगाकर ले जाई गयी युवतियों के दर्ज मामलो में तीनो को बरामद कर कार्यवाही जारी है ।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में युवतियों के फरार होने के मामलो में गत वर्ष से बाढ़ सी आयी हुई है जिसमे हर सप्ताह य माह भर में एक न एक युवती सहित नाबालिग तक के फरार होने के मामले असमंजस की स्थिति पैदा हुए है अब इसी सप्ताह में भागी 3 युवतियों को आज तक पुलिस ने बरामद किया गया जिनकी कार्यवाही जारी है जिसमे निस्वापुर की विवाहिता कदौरा की नाबालिग व् नजीरपुर की अविवाहित युवती शामिल है। फिलहाल बात करते है फरार बरामद लापता युवतियों कि तो वर्ष 2017 व् 18 के इन 16 महीनो में भेंडी से 2,नाका से 1 कदौरा से 3 मरगायां की 2 बबीना की 5 जिसमे एक लापता रिपोर्ट ही नही हुई थी, निस्वापुर की 1,गर्रही की 1,कुआँ खेड़ा की 1 सहित अन्य मामले है जिसमे कुछ थाने पहुंचे और कुछ मर्यादा को लेकर घर की चैखट तक ही सिमट गए लेकिन वर्तमान में उक्त मामले लगातार जारी है जिनमे कुछ मामले तो हैरतअंगेज भी रहे जिसमे खास कदौरा के ही 8 व् 5  बच्चों की अम्माओं के भी नवयुवको के साथ फरार की तहरीर तक सामने आयी जिन्हें न तो लीलते बना और न ही उगलते बना खैर जो मामले थाने पहुंचते है उनमे गाहे बगाहे फरार युवतियों को कभी दिल्ली,कभी सूरत,कभी मुम्बई तो कभी गुजरात से बरामद कर ही लिया गया है।

Leave a comment