कदौरा-उरई । डा. बीआर अंबेडकर युवा संगठन के पदाधिकारियों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पक्ष में प्राणपण से जुटकर जिताने का संकल्प लिया।

ग्राम गुरु के इटौरा जिला जालौन में डा. बी आर आंबेडकर युवा संगठन ,द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे ,संगठन के लोगों ने बहिन कुमारी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जालौन लोकसभा प्रत्याशी के लिए अभी से समाज के लोगों को एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की। बैठक में नगर अध्यक्ष अरूण कुमार बौद्ध ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के शासन में हर तरफ दलितों पिछड़ो, महिलाओं के साथ अन्याय अत्याचार पराकाष्ठा हो गई है। खासकर दलितों एवं महिलाओं को घरों को घरों में घुसकर उन्हें मारा जा रहा है। भाजपा सरकार के संरक्षण में उच्च वर्ग के लोगों के द्वारा दलितों महिलाओं के खिलाफ अराजकता का तांडव किया जा रहा है जिसका जबाव दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में देना होगा और केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पक्ष में लामबंद होकर वोट करना होगा। इस मौके पर जफर खान, महासचिव सुनील कुमार, रोहित वर्मा, जीतू बबीना, आकाश भास्कर ,अश्वनी कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment