0 कदौरा पुलिस के हाथों नहीं लगे गौकशी के हत्यारे
0 हिन्दू संगठनों की की कड़ी कार्यवाही की मांग
कालपी। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी के कब्रिस्तान में हुई दिनदहाड़े गौकशी की घटना ने जहां एक ओर कदौरा पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। वही इस घटना के बाद कालपी पुलिस भी सर्तक देखने को मिली। रविवार की रात्रि कालपी कोतवाली पुलिस व कदौरा पुलिस ने गुलौरी वह मुहारी सहित आसपास के मंजरों में दबिश दी तथा गौकशी करने वालों की खोजबीन की। लेकिन पुलिस के हाथों कोई सफलता नहीं लग सकी।
मालूम हो कि रविवार की सुबह कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी के कब्रिस्तान में जिस प्रकार से दिनदहाड़े गौकशी का मामला प्रकाश में आया। उससे जनपद का प्रशासन सहित सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के नेता व जनप्रतिनिधि हैरत में पड़ गये। मामले की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी सहित पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा पूरे मामले की जानकारी ली। गौकशी के लिए पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुकी गुलौली,मुहारी,काली दाढ़ी, बगिया व आसपास के मंजरों में पुलिस अपने आप को सर्तक बताती है। लेकिन समय-समय पर गौकशी की घटनाएं प्रकाश में आती रहती है। हालांकि कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी में हुई गौकशी की घटना के बाद कदौरा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे कोतवाली कालपी की सीमा पर यह अवैध कारोबार न शुरू हो जाये। इसको लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा व उपनिरीक्षक जगत नारायण ने पुलिस फोर्स के साथ रविवार की रात्रि। गुलौली सहित आसपास के इलाकों में दविश दी तथा कोई गौकशी की घटना तो नहीं हो रही जानकारी प्राप्त की तथा ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि गौकशी की घटना इस क्षेत्र में प्रकाश में आयी तो खैर नहीं होगी चाहे कितनी पहुंच वाला क्यों न हो। वही कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी में हुई गौकशी की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में रविवार की रात्रि कदौरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार उपनिरीक्षक गंगा सागर ने पुलिस फोर्स के साथ मुहारी सहित आसपास के मंजरों में गौकशी करने वालों के लिए दबिश दी गयी। लेकिन पुलिस के हाथों सफलता नहीं लग सकी। वही इस घटना के बाद भाजपा सहित हिन्दू संगठनों ने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय,विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष रामऋषि मैहरोत्रा,जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद डा. बृजगोपाल द्विवेदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुरेश शास्त्री व लल्लूराम गुप्ता, बजरंग दल के नेता दीपक शर्मा व नीलाभ शुक्ला आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है। कि गुलौली सहित आसपास के इलाके में हो रही गौकशी पर पूर्ण अंकुश लगाया जायेगा तथा इस कार्य में शामिल रहने वाले लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की जायेगी। तथा आस पास के इलाकों से कालपी में बिकने आ रहा गौमांस बेचने वालों को पकड़ा जाये।

Leave a comment