कालपी। कालपी कोतवाली क्षेत्र के महेवा विकास खण्ड के यमुना पट्टी के ग्राम हीरापुर तिराहे से बीती रात्रि कालपी पुलिस को एक सफलता हाथ लगी। अवैध कच्ची शराब को लेकर बेचने जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को देर शाम कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा के निर्देश पर उपनिरीक्षक राजीव कान्त ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हीरापुर तिराहे के पास से अवैध देशी कच्ची शराब बेचने के लिए जा रहे छोटे पुत्र घसीट (42 वर्ष) निवासी हीरापुर जिसके पास से चार लीटर कच्ची शराब व्यक्ति पीतम पुत्र नारायण (40 वर्ष) निवासी हीरापुर के पास से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Leave a comment