कालपी। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निकासा में व्यापार को लेकर हुये दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने रविवार को दो लोगों के विरुद्ध 307 का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुहल्लां गणेशगंज निवासी गोविन्द नाथ तिवारी पुत्र रविन्द्र नाथ तिवारी ने कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि प्रार्थी 2 जून दिन शनिवार की शाम सात बजे अपने मित्र ओम नारायण त्रिपाठी उर्फ बउआ त्रिपाठी पुत्र जयनारायन त्रिपाठी निवासी गणेशगंज कालपी के साथ सोनू कोष्ठा की फैक्ट्री मुहल्लां निकासा कालपी में व्यापार के सिलसिले में बातचीत करने गये थे। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद कन्हैया दुबे व गौरव दुबे पुत्रगण अशोक दुबे निवासी गणेशगंज कालपी के बीच लेन देन को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी। तभी कन्हैया दुवे पुत्र अशोक दुबे निवासी गणेशगंज कालपी अपने हाथ में लिये 315 बोर के तमंचे से जान से मारने की नियत से ओम नारायण त्रिपाठी के ऊपर फायर कर दिया। जोकि उनके बगल से निकल गया। तथा दोनों भाई बाद में तमंचे की बट से ओम नारायण त्रिपाठी के ऊपर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा आनन-फानन में उन्हें घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया। उधर गोविन्द नाथ तिवारी ने बताया कि उक्त दोनों भाई जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इस पूरी घटना को विनोद यादव व नरेश यादव ने देखा है। कोतवाली कालपी पुलिस ने गोविन्द नाथ तिवारी के प्रार्थनापत्र के आधार पर कन्हैया दुबे व गौरव दुबे पुत्रगण अशोक दुबे निवासी गणेशगंज कालपी के विरुद्ध धारा 307,323,504 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। वही एक दिन पूर्व ही कोतवाली पुलिस ने इसी विवाद में ओम नारायण त्रिपाठी को दफा 25 वही कन्हैया दुबे व गौरव दुबे के विरुद्ध शान्तिभंग करने के आरोप में कार्यवाही कर चुकी है।





Leave a comment