कालपी।  कालपी के नेशनल हाईवे पर बीती रविवार की देर शाम फिर एक सडक़ हादसे में व्यापारी हुआ गम्भीर रूप से घायल आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम टैक्ट्रर पार्टस के व्यापारी धीरू गुप्ता निवासी गणेशगंज कालपी व्यापार के सिलसिले में अपनी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल से पुखरायां कानपुर देहात जा रहा था।कि तभी व्यापारी कालपी यमुना पुल को जैसे ही क्रास किया अचानक मोटरसाईकिल सडक़ पर गिर गयी। व्यापारी जब तक अपना चश्मा व मोबाईल उठाया तब तक पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंदता हुआ भाग निकला। जिससे मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई। वही इस घटना की जानकारी व्यापारी के मिलने वालों को लगी।आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

Leave a comment