जालौन। विकास खण्ड कार्यालय में कार्यरत दो ग्राम विकास अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है उनके स्थान पर पांच ग्राम विकास अधिकारियों को जालौन में तैनाती दी गई है।
खण्ड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत ने बताया कि कार्यालय में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी रमेश उदैनिया का स्थानांतरण डकोर कर दिया जबकि जयपाल सिंह को कदोरा का स्थानांतरण हो गया। इनके स्थान पर पांच नये लोगों की नियुक्ति की गयी है जिसमें जितेंद्र पाल सिंह डकोर, पवन सोनी महेवा, नीता राठौर डकोर, कुलदीप वर्मा नदीगांव व प्रवीण कुमार नदीगांव को जालौन में नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों ने अभी चार्ज ग्रहण नहीं किया है। चार्ज ग्रहण करने के बाद क्षेत्र निर्धारित किया जायेगा।





Leave a comment