उरई । उत्तराखंड में जा बसे वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल की बेटी उन्नति ने एक बार फिर उरई और बुंदेलखंड का नाम रोशन कर दिया है ।

उन्नति ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 अंक प्राप्त किए ।

उन्नति को सारे देश में  13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों में 1525 वीं रैंक हासिल हुई है जो दुर्लभ रैंकिंग काही जायेगी ।

धमाकेदार दैनिक सूर्य जागरण के  प्रधान संपादक रहे सुरेन्द्र अग्रवाल एक दशक से अधिक समय पहले उत्ताखंड पहुँच गए थे । उन्होने देहरादून में भी पत्रकारिता के शानदार झंडे गाड़े और जन सूचना कार्यकर्ता के रूप में पूरे उत्तराखंड में अलग पहचान बनाई ।

उन्नति की पढ़ाई शुरुआत से ही देहरादून में हुई । उन्होने हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में भी चमकदार प्रदर्शन करके शोहरत बटोरी थी । उन्होने  देहरादून के आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की  । कोचिंग में उनको चौथा स्थान मिला । यह भी कम बड़ी उपलब्धि नहीं है ।

Leave a comment