
उरई । पत्रकारिता एक पेशा नहीं जुनून है । अन्याय से लड़ने और मुक्त व स्वस्थ समाज की स्थापना के जज्बे का नाम है पत्रकारिता । यह बात वरिष्ठ पत्रकार नीरज बंसल ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के गांधी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में कही । नीरज बंसल सत्य संवाद , स्वतंत्र भारत , जनसत्ता एक्सप्रेस और डेली न्यूज़ एक्सप्रेस जैसे अखबारों से जुड़े रह चुके हैं । उन्होने पत्रकारिता की अपनी सुदीर्घ पारी के संस्मरण सुना कर उपस्थित नवोदित पत्रकारों को रोमांचित किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जालौन टाइम्स के प्रधान संपादक के पी सिंह थे । संचालन आई जे ए के जिला महामंत्री मनोज पुरवार ने किया । जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सी पी श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी एसोसिएशन एक वृहत कार्यशाला आयोजित करेगी ताकि उन्हें भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए प्रशिक्षित किया जा सके । ब्रजराज सिंह परिहार , राकेश बाथम ,गोविंद दाऊ , गंगाराम चौरसिया , विवेक मिश्रा , सुनील श्रीवास्तव जालौन , कौशल किशोर दद्दू , मयंक चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में देश के जाने माने पत्रकार राजकिशोर जी को श्रद्धांजलि भी दी गई जिनका सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया था ।





Leave a comment