उरई। थाना चुर्खी के ग्राम सिकरी जरहा में मंदिर में रहकर पूजा-अर्चन करने वाले बाबा ने मंगलवार को  फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वर्षों पुराना संतोषी माता का मंदिर है। उस मन्दिर में 2012 से थाना कुठौंद के धराना गांव निवासी  65 वर्षीय बाबा श्याम मुनि हरिप्रसाद  मन्दिर में रह कर देवी की पूजा करते थे पर आज सुबह तकरीबन 8 बजे अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने कमरे मे लगे पंखे के हुक मे अंगौछे से लटक कर फांसी लगा ली जिससे बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने के बाद जब दोपहर तक बाबा के कमरे का दरबाजा नही खुला तो गाव वालो कमरे के दरबाजे खटखटाने शु.सरू किए पर जब कोई आवाज नही आई तो गाव वालों ने 100 नंबर डायल करके घटना की सूचना पुलिास को दी। घटना की सूचना पाते ही चुर्खी एसओ रविान्द्र कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुचे और बाबा के घर वालों से घटना के संबंध में पूछताछ की तो घर वालों ने बताया कि बाबा की किसी से कोई रंजिश नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी भी मौका मुआयना के लिए आए  ।

Leave a comment