उरई । जालौन नगर के मुहल्ला रावतान में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को ईओ तथा इंस्पेक्टर मौके पर जाकर देखे व दोनों पक्षों को सुनते हुए नाला निर्माण सुनिश्चित कराएं। यह बात जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनने के दौरान कही।

जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर आज दोपहर साढे बारह बजे सम्पूर्ण समाधान में पहुंचे तथा शिकायतों को सुना तो मुहल्ला रावतान में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे निर्माण न होने देने की शिकायत सभासद प्रतिनिधि रामवीर उर्फ भूरे यादव ने की जिस जिलाधिकारी ने कहा कि यह शिकायत बार बार हो रही इसका निस्तारण क्यों नहीं हो रहा। इस पर उन्होंने ईओ डीडी सिंह तथा इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर दोनों पक्षों को संतुष्ट कर नाला का निर्माण सुनिश्चित कराएं जिससे जलभराव की समस्या समाप्त हो। सम्पूर्ण समाधान में आज आधा सैकड़ा से ज्यादा शिकायत आयी किन्तु पंजीकृत सिर्फ 44 हुई। इन्हें निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दे दी गई तथा एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीओ संजय कुमार शर्मा, तहसीलदार जितेंद्र पाल सिंह, बीडीओ लोकनाथ राजपूत, पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह, जे ई जल संस्थान हरिकेत पटेल, एडीओ पंचायत जालौन रमाशंकर प्रजापति, कुठौंद जिलाधिकारी अतुल तिवारी सीडीपीओ कुठौन्द गीता वर्मा समेत तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

डिप्टी कमिश्नर के सामने उमड़े फरियादी, आई 350 शिकायतें

 

माधौगढ़। माधौगढ तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डिप्टी कमिश्नर उर्मिला सोनकर की अध्यक्षता में गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें 350 शिकायतें आई जिनमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डिप्टी कमिश्नर उर्मिला सोनकर ने सभी अधीनस्थों को आदेश दिया कि शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए 15 दिन के भीतर निस्तारण करें। इस मौके पर जिला बिकास अधिकारी मिथिलेश सचान सीएमओ अल्पना बरतारिया बीएसए राजेश कुमार साही सहायक निबंधक प्रेम चन्द्र जिला पंचायत राजअधिकारी शिव प्रताप तहसीलदार शिव प्रताप सिंह एसडीओ सतेंद्र प्रताप सिंह एबीएसए कमलेश गुप्ता रेंजर जेपी सिंह बीडीओ आदित्य कुमार डाक्टर बिनोद राजपूत उपस्थित थे ।

 

 

 

कालपी। तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता व उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र की मौजूदगी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बंधित 103 शिकायती प्रार्थनापत्र आये। जिनमें से 3 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ। वही अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा में के अन्दर प्रार्थनापत्रों को निस्तारण किये जाने के कड़े निर्देश दिये। समाधान दिवस में ग्राम पिथऊपुर निवासी प्रेम नरायन पाठक बीडीसी ने प्रार्थनापत्र देकर गांव में खराब पड़े आधा दर्जन हैण्डपम्पों को ठीक कराये जाने की मांग की। ग्राम चंदरसी निवासी नितेन्द्र ने प्रार्थनापत्र देकर प्लाट पर जबरन कब्जा किये जाने की शिकायत कर निस्तारण किये जाने की मांग की। नगर के मुहल्ला रामचबूतरा निवासी राजेश कुमार ने आम रास्ते पर डाले जा रहे कूड़े पर रोक लगाये जाने की मॉग की।ग्राम पिपरांया निवासी चन्द्र शेखर ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि हमारे खेत से निकली बिद्युत लाइन के तार नीचे की ओर झूले की तरह झूल रहे है किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। ठीक कराये जाने की मांग की है। ग्राम कोडा किर्राही निवासी जयसिंह ने बताया कि गांव के अवधेश हमारी जबरन मेड तोड़ रहे है। रोके जाने की मांग सहित विभिन्न विभागों से सम्बन्धित103 शिकायती प्रार्थना पत्र आये। जिन्हे समय सीमा में निस्तारण किये जाने के विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में नायव तहसीलदार हरप्रसाद, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ,डा. सुन्दर सिंह राजपूूत,अजय कुमार एसडीओ विद्युत, एसके मिश्रा सहायक अभियन्ता पीडब्लूडी,खण्ड शिक्षाधिकारी महेश शर्मा, जलसंस्थान जेई सभापति यादव,अजीत सिंह पूर्ति निरीक्षक,तोताराम नगर पालिका जेई सहित सभी विभागों के लोग मौजूद रहे।

 

समाधान दिवस में मृतका के पति को दी गई दो लाख की सहायता

कालपी। तहसील सभागार कालपी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर गत वर्ष 13 सितम्बर 2017 को सर्फ के काटने से श्रीमती सुनीता देवी पत्नी परशुराम निवासी ग्राम बाबई की हुई मौत के बाद गल्ला मण्डी कालपी की ओर से मृतका के पति परशुराम पुत्र स्व. बुद्वदू निवासी ग्राम बाबई को अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र व मण्डी सचिव मलखान सिंह की मौजूदगी में दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।

 

शिकायतों के प्रति गंभीर रहें सभी विभागों के अधिकारी: सीडीओ

कोंच। मंगलवार को तहसील सभागार में जिले के मुख्य बिकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिबस का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य बिकास अधिकारी के समक्ष 61 शिकायतें बिभिन्न बिभागो से सम्बंधित अलग अलग फरियादियों द्वारा दी गयीं इस वार सबसे ज्यादा शिकायतें पानी और बिजली से सम्बंधित रहीं भीषण गर्मी में भी फरियादियों का आना जारी रहा इस सम्बन्ध में मुख्य बिकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि शिकायतों के प्रति शासन बहुत सख्त है इसलिये सभी बिभागों के अधिकारी कर्मचारी इस बात का ध्यान रखे कि आने बाली शिकायतें के प्रति सम्बेदनशील रहें और प्रयास करें कि शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर ही कर दें उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगो को पानी की समस्या परेशान कर रही है इस लिये जल संस्थान और जल निगम के अवर अभियन्ता गंभीर होकर क्षेत्र में जाएँ और पानी की होने बाली समस्या का हर हाल में निराकरण करबायें उन्होंने बिजली बिभाग के अवर अभियंता को निर्देशित करते हुये हिदायत दी और कहा कि भीषण गर्मी में बिधुत की बार बार कटौती न की जाए रोस्टर के हिसाब से ही आपूर्ति देना सुनिश्चित की जाबे इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लल्लन राम तहसीलदार भूपाल सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा बन क्षेत्राधिकारी बी के सिंह ए आर ओ रामस्वरूप प्रजापति चिकित्साधीक्षक सीएचसी से डा आरजे शुक्ला सीडीपीओ वंदना वर्मा सफाई निरीक्षक अभय सिंह यादव एबीएसए अजीत सिंह बिधुत बिभाग के जेई मोहन कृष्ण जल संस्थान से जेई राहुल सिंह जेई सिचाई बिभाग सादिक अली नदीगांव नगर पंचायत के लेखाकार शिव कुमार पाण्डेय कैलिया थाने से दरोगा केदार सिंह बीडीओ कार्यालय से  प्रेमचंद्र वर्मा एट थाने से दरोगा शिव करन वर्मा कोंच कोतवाली से दरोगा अब्बू बख्श मंडी सचिव डा दिलीप वर्मा सहित तमाम बिभागो के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment