प्रधानों ने समस्याओं को लेकर दिया डीएम को ज्ञापन
उरई। ग्राम प्रधानों ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रधानों की विभिन्न समस्यायों के निस्तारण की मांग की। शौचालय, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण तथा पुलिस विभाग से संबंधित समस्यायों को लेकर डीएम से मिलने पहुचे प्रधानों को जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी इतिहास तथा पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अजय दीक्षित ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों के साथ आज जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर से मुलाकात की और प्रधानों की समस्यायों पर चर्चा की । जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद को खुले में शौच से मुक्त करने की संमय सीमा में अब चार माह से भी कम का समय शेष बचा है ।बरसात में मौरंग भी बंद हो जाती है ।एेसी स्थिति में संमय सीमा के अंदर जनपद को ओडीएफ करना बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होगा ,इस परिस्थिति में ग्राम प्रधानों पर दबाब पड़ेगा। कहा कि प्रधान लाभार्थी के खाते में पैसा देते है ,लेकिन कुछ प्रतिशत लाभार्थी गड़बड़ भी कर जाते है ,एेसी स्थिति में कुछ शौचालय ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित कराए जाने की व्यवस्था दी जाए। अमित इतिहास तथा अजय दीक्षित ने बताया कि कुछ ग्रामों में सरकारी कार्य कराते समय लोगों से विवाद की स्थिति में पुलिस ने ग्राम प्रधानों पर भी शांति भंग की कार्यवाही कर दी ,जब कि प्रधान सरकारी कार्य कर रहे थे । सरकारी कार्यकराने के दौरान हुए विवाद में प्रधानों को पार्टी ने बनाया जाए । कुछ अन्य समस्याओं को भी डी एम को बताया गया ।जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि समस्यायों को गंभीरता से लेकर निस्तारण कराया जाएगा ।इस मौके पर सीमा तिवारी उसरगांव , उपेंद्र सिंह चिल्ली ,हेमंत कुशवाहा निश्वापुर ,सुनीता गुप्ता कुरेपुरा कनार , आदि ग्राम प्रधान उपस्थति थे ।





Leave a comment