कोंच-उरई । कोंच कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बरसेसी में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई जिसका पुलिस अधीक्षक ने आज पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा अपराध व् अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चल रहे अभियान के तहत आज पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई जिसके अंतर्गत कोंच कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम बरसेसी में अवैध असलहा की फैक्ट्री संचालित हो रही है।जिसमे अवैध रूप शस्त्रो का निर्माण होता है।मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाल विनोद कुमार मिश्र व स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश कुमार सर्विलांस प्रभारी मतीन खान मय फोर्स मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुचे जहा अवैध रूप से फैक्ट्री संचालित पाई गई पुलिस ने घेराबन्दी कर दो लोगो को पकड़ लिया। जिनका नाम श्रीराम यादव पुत्र संतराम यादव निवासी करमेर,रति राम अहिरवार पुत्र गजाधर निवासी व्यासपुर जालौन है। जो कि मौके पर अवैध रूप से शस्त्र की फैक्ट्री चला रहे थे।जिनके पास से    एक अदद 315 बोर देशी राइफल,1 बन्दुक देशी 12 बोर, 1 तमंचा 315 बोर देशी, 5 कारतूस12 बोर, 1 कारतूस 315 बोर, सहित अधबने असलहे सहित,नाल, शस्त्र बनाने के उपकरण ,डाई, वाक्स,हथौड़ी, प्लास,पेंचकस,कटर, रेती,बरामद की गई।पकडे गए अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओ में जेल भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना कोंच,स्वाट टीम प्रभारी ब्रिजनेश कुमार,सर्विलांस प्रभारी मतीन खान,उप निरीक्षक रामकुमार सिंह चौहान थान कोंच,कांस्टेबिल सतेंद्र सिंह,अजीत सिंह,आनन्द तिवारी, स्वाट टीम से रवि भदौरिया,नीतू कुमार, मनोज कुमार, शैलेन्द्र चौहान,कर्मवीर सिंह, शैलेन्द्र चौबे,सर्विलांस से शोएब आलम, गौरव वाजपेयी,जगदीश चन्द्र,चालक प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Leave a comment