- दर्पण कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
कोंच-उरई । भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा इकाई द्वारा अमरचंद महेश्वरी इंटर कालेज में चल रहे नि:शुल्क ग्रीष्म कालीन नाट्य प्रशिक्षण कार्य शाला में इप्टा रंग कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला को संबोधित करते हुये इप्टा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नईम बॉबी ने कहा की कार्यशाला में बच्चो की हेजिटेशन दूर करने का काम किया जा रहा है, उनकी प्रतिभा को संवारते हुए उन्हें और अधिक उत्साही बनाया जाता है। प्रशिक्षक टिंकल राठौर, पुष्पेन्द्रसिंह ने कहा कि इप्टा कार्यशाला कला की विभिन्न विधाओं का उद्गम है जहां बच्चों को विभिन्न विधाओं में पारंगत बनाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि इप्टा की कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करके निकले बहुत सारे छात्र-छात्रायेंअधिक एक्टिव नजर आते हैं। रंगकर्मी साइना, रानी, इप्टा कोंच के सरंक्षक अनिल वैद, राशिद अली, भास्कर गुप्ता, पारसमणि अग्रवाल, राजेश, इकरा, हिमानी, आदर्श, राज, पीयूष, कन्दर्प, पेरमर्थ, समर्थ, अमन, खान, अमन, दानिश, वर्षा, योगवेन्दर, अंकित, तैयबा, रिया यादव आदि उपस्थित रहे।
इधर, नगर के कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में चल रही दर्पण जन कल्याण समिति की नि:शुल्क कार्यशाला में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने वृक्षारोपण किया। पर्यावरण दिवस पर बोलते हुये कार्यशाला के प्रशिक्षक सूर्यदीप सोनी ने कहा की सभी को अपने पर्यावरण को बनाये रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण पर ध्यान देना होगा। संस्था प्रमुख एवं प्रशिक्षक मृदुल दांतरे ने पर्यावरण को जीवन जीने के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया, कहा कि अगर पर्यावरण नहीं है तो समझो जीवन ही नहीं है। प्रशिक्षक ऋषि झा ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पर्यावरणीय खतरे को देखते हुए सचेत रहने की जरूरत है। अमन सक्सेना, धुव सोनी, प्राची अग्रवाल, नैन्सी, नेहा राठौर ने अपने विचार रखे।




Leave a comment