्कोंच-उरई । सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने मंगलवार को कोंच खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें फिलहाल उन्हें कोई कमी नहीं नजर आई। उन्होंने अधीनस्थों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का ब्यौरा मांगा। कर्मचारियों और अधिकारियों की मेजों पर नाम पट्टिकायें नहीं होने पर जरूर उन्होंने ऐतराज जताते हुये तत्काल नाम पट्टिकायें लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने बीडीओ से चेक डैम, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, ओडीएफ आदि के बाबत जानकारी मांगी और प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कम्प्यूटर रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ सत्तीदीन वर्मा, एडीओ नरेश दुवे, पुष्पेन्द्रनाथ त्रिपाठी, रविशंकर निरंजन आदि मौजूद रहे।




Leave a comment