कालपी-उरई । कालपी कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान भारती चौकी के समीप ग्राम छौंक के पास डम्फर की टक्कर से पिकप से यात्रा कर रहे 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर शव को कस्टडी में लेते हुए पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौंक के समीप डम्फर चालक द्वारा पीछे से पिकप में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 50 वर्षीय अधेड़ विशुन पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम महाराजगंज डेरी थाना पूंछ जिला झांसी जोकि किराये की पिकप से घर वापस जा रहा था। मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक सुबह अपने घर से बकरियां लेकर चौरा बाजार कानपुर देहात गया था। तथा बकरी बेचकर आपने पूंछ वापस जा रहा था कि तभी मंगलवार की शाम चार बजे ज्ञान भारती चौकी के समीप नेशनल हाईवे पर छौंक के पास डम्फर की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज सुशील परासर मौके पर पहुंच गये। तथा शव को अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया। हाइवे पर मौत का सिलसिला जारी है। अधिकारी अधूरे फोरलेन निर्माण को लेकर कुछ कहने में नहीं है।





Leave a comment