जालौन-उरई । शोहदे द्वारा किशोरी के साथ अश्लील इशारे व फब्तियां करने की शिकायत पीडि़ता के पिता ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए की। वहीं, पीडि़ता की तहरीर पर सीओ ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच सौंपी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी मलखान सिंह ने सीओ संजय कुमार शर्मा को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके गांव का ही सुभाष उसकी 17 वर्षीय पुत्री पर बुरी नियत रखता है। उसकी पुत्री गांव में स्थित एक दुकान से ब्रेड लेकर घर जा रही थी। तभी रास्ते में उक्त सुभाष उसे मिल गया। सुभाष उसकी पुत्री को देखकर अश्लील इशारे व उस पर फब्तियां करने लगा। इतना ही वह उसकी पुत्री का हाथ पकडक़र भी खींचने लगा। तभी पुत्री के विरोध करने व चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुत्री ने जब घर आकर उसे पूरी बात बताई तो वह संतोष के यहां शिकायत करने गया, तो संतोष व उसके पिता गाली, गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी पुत्री का अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीडि़ता के पिता ने उसकी पुत्री की सुरक्षा की गुहार सीओ से लगाई है। वहीं, पीडि़ता के पिता की शिकायत पर सीओ ने मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी।





Leave a comment