जालौन-उरई । ग्राम सिकरीराजा में अपात्रों को शौचालय आंवटित किए जाने की शिकायत महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी श्रीमती संपत देवी पत्नी पहलवान सिंह ने डीएम डॉ. मन्नान अख्तर को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव के प्रधान द्वारा अपात्रों को शौचालय आवंटित गए हैं। गांव की राजकुमारी पत्नी करन सिंह विगत 3 वर्षां से उरई में रह रही हैं। इसके साथ ही उनके पात्र चार पहिया वाहन सहित काफी मात्रा में चल अचल संपत्ति भी है। इसके बाद भी ग्राम प्रधान ने अधिकारियों से मिली भगत कर उन्हें शौचालय का आवंटन कर दिया है। महिला ने उक्त मामले की जांच कराकर पात्रों को शौचालय का आवंटित किए जाने की मांग डीएम से की है।





Leave a comment