कालपी-उरई । मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस की समाप्ति के उपरान्त अपर जिला अधिकारी प्रमिल कुमार  सिंह ने कालपी में स्थित सरकारी गल्ला क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण करके वास्तविक हकीकत का जायजा लिया।अपर जिलाधिकारी के पहुँचते ही गल्ला मण्डी परिसर में हडक़ंप मच गया। तथा बिचौलिए दूर खड़े नजर आये।

उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र के साथ अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह नवीन गल्ला मण्डी कालपी के परिसर में पहुंचे सबसे पहले पीसीएफ दलहन क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। क्रय केन्द्र के इंचार्ज सतीश चंद्र वर्मा ने अवगत कराया। कि अभी तक 3250 कुन्टल मंसूर की खरीद किसानों से की जा चुकी है। इसी प्रकार चने की खरीद 3420 कुन्टल की हो चुकी है। धीमी गति से दलहन की खरीद होने पर अपर जिलाधिकारी ने हिदायत दी। कि किसी भी किसान का माल वापस नहीं जाना चाहिए और खरीद का लक्ष्य शत प्रतिशत होना जरूरी है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केन्द्र में मौजूद किसानों से सीधे रूबरू हुए। इसके बाद अफसरों का काफिला उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के गेहूं खरीद केन्द्र में पहुंचा। इस केन्द्र में लक्ष्य के मुताबिक 12000 कुन्तल से अधिक गेहूं की खरीद किसानों से की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन सरकारी तथा निजी एजेंसियों के क्रय केन्द्र बन्द पाये गये। मौके पर मण्डी सचिव मलखान सिंह ,लेखपाल प्रमोद कुमार दुबे सहित सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment