माधौगढ़-उरई। बारदाना खत्म हो जाने से स्थानीय गल्ला मंडी में संचालित चार गेंहूं क्रय केंद्र बंद हो गये हैं। जबकि उनके बाहर ट्रैक्टरों का तांता लगा हुआ है। क्रय केंद्र प्रभारियों ने बताया कि अब बारदाना आने की भी उम्मीद नही है।
माधौगढ़ गल्ला मंडी में पांच गेंहूं क्रय केंद्र चल रहे हैं। शुरू से ही जिले भर में किसानों को अव्यवस्थाओं के कारण गेंहूं की सरकारी खरीद में खुद को ठगा महसूस करना पड़ रहा है। आज इंतहा हो गई जब माधौगढ़ में चार क्रय केंद्रों पर यह कहकर ताला लगा दिया गया कि बारदाना खत्म हो गया है। साथ ही बताया गया है कि पांचवे क्रय केंद्र पर भी कल तक बारदाना खत्म हो जायेगा। किसान इस कारण बदहवास हालत में हैं। लगभग 200 ट्रैक्टर अनाज से भरे गल्ला मंडी में खड़े हैं। तांकि शायद किसी की कृपा हो जाये और उनके माल की खरीद समर्थन मूल्य पर कर ली जाये। लेकिन सभी जानते है कि किसानों की यह उम्मीद पूरी होने वाली नही है।




Leave a comment