उरई। एट हाइवे पर पहले से खराब खड़े ट्रक में डीसीएम पीछे से जा घुसी जिससे डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 ने डीसीएम में फंसे चालक का शव निकलवाया जिसके बाद एट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झांसी कानपुर हाईवे पर मधुरम रेस्टोरेंट के पास पहले से खराब खड़े ट्रक में कानपुर से झांसी माल लादने जा रही डीसीएम ने खराब खड़े ट्रक मेें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा में डीसीएम दिलीप कुमार (31 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल निवासी डाभा बिलग्राम जिला हरदोई की डीसीएम में फंसकर मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही खराब ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 के एहसान उल्ला खान ने डीसीएम में फंसे चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाल कर शव को एट पुलिस को सौंपा जिसके बाद एट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




Leave a comment