उरई। कालपी तहसील के मगरौल में हस्त निर्मित कागज से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी का समापन क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने किया। यह प्रदर्शनी जाने-माने चित्रकार रोहित विनायक ने आयोजित की थी।
इस अवसर पर विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने कहा कि उनके ध्यानाकर्षण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक जिला एक उत्पाद की योजना के तहत कालपी के हस्त निर्मित कागज उद्योग को शामिल किया है। तांकि इसे प्रोत्साहन दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हाथ कागज उद्योग के संरक्षण के लिए सरकारी खर्चे पर कामन ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना सहित कई कदम उठाये जा रहे हैं। जालौन जिले में सरकारी कार्यालयों में फाइल कवर के लिए कालपी हाथ कागज की खरीद अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने हाथ कागज उद्यमियों से अपील की कि वे कनवर्जन के माध्यम से हाथ कागज का उपयोगिता की दृष्टि से सार्थक रूपांतरण करें तांकि उन्हें बाजार मिल सके। सरकार इस कार्य में उनकी पूरी मदद करेगी।
प्रशिक्षण शिविर में रोहित विनायक ने महिलाओं को टेरी बैग, लिफाफे, फाइल कवर आदि बनाना सिखाया।






Leave a comment