उरई। गुरुवार को सुबह आई तेज आंधी के साथ पानी बरसने और बिजली गड़गड़ाने से जालौन कस्बे में कई घरों के कीमती विद्युत सामान फुंक गये। साथ ही आपूर्ति भी बाधित हो गई।
गुरुवार की सुबह पूरे जनपद में मौसम अचानक बदल गया। मानसून पूर्व बारिश के तहत आसमान में काली घटाये छा गईं। तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बिजली की गड़गड़ाहट की वजह से माहौल डरावना हो गया।
मोहल्ला गणेश जी निवासी सौमिल बंसल, रमा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उमाशंकर, विनोद कुमार आदि का कहना है कि मोहल्ला ओझा, नारोभास्कर और कटरा में एक सैकड़ा घरों के इनवर्टर व बिजली के तमाम सामान खराब हो गये। आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से बिजली घर की पांच एमबीए की केविल में फाल्ट होने के बाद आपूर्ति ठप्प हो गई। जिसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया।

Leave a comment