उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर ढाई सौ ग्राम चरस जब्त की और इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जालौन पुलिस ने गुरुवार को ग्राम कुदारी में जितेंद्र सेंगर उर्फ लल्ला के घर में छापा मारा जहां ढाई सौ ग्राम चरस, तराजू और चार सौ बीस रुपये नगद मिले। बताया गया है कि आरोपी जितेंद्र सेंगर अवैध रूप से नशेबाजों को चरस बेचता था। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में उसका चालान कर दिया है।






Leave a comment