आकाशीय बिजली गिरने से दो झुलसीं
कोंच-उरई । गुरुवार की सुबह तेज कड़क के साथ दो महिलाओं के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिसके चलते दोनों बुरी तरह झुलस गईं। उपचार के लिये उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इधर, एक घर की दीवार भी बिजली गिरने से धराशाई हो गई, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
गुरुवार की सुबह कोंच इलाके में बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ झूम के बारिश हुई। जब बारिश थोड़ी थमी तो कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी सलमा (32) पत्नी मुश्ताक तथा सुशीला (17) पुत्री हरीशंकर सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गईं थीं। इसी बीच आकाश में तेज कड़क हुई और बिजली की तलवार जैसी धार जमीन तक आ पहुंची जिसमें सलमा और सुशीला दोनों उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसी इलाके में महंत सुदर्शन पाणि दास की दीवार भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर धराशाई हो गई लेकिन किसी तरह जनहानि नहीं हो सकी।






Leave a comment