उरई। कानपुर-झांसी हाइवे पर शुक्रवार को तड़के ट्रक का पहिया बदल रहे ड्राइवर और उसके हेल्पर की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गयी। दोनों मध्य प्रदेश के दतिया जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के डाशी गांव निवासी थे।
झांसी से प्याज भरकर जा रहे ट्रक का पहिया हाइवे पर जखौली के पास पंचर हो गया। जिसे ड्राइवर अनिल मालवीय (28वर्ष), हेल्पर शाहरुख खान (27वर्ष) ट्रक रोककर बदलने लगा। इसी बीच वहां से होकर गुजरा कोई अज्ञात वाहन दोनों को कुचलते हुए निकल गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a comment