उरई। हाइवे पर एट थाना क्षेत्र में पंचर ट्रक का पहिया उतार रहे चालक और उसके सहायक की अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर भाग जाने से मौत हो गई।
शुक्रवार को तड़के हाइवे पर झांसी से प्याज लादकर जा रहे ट्रक का पहिया जखौली के पास पंचर हो गया। जिसके कारण ड्राइवर अनिल मालवीय (28वर्ष) पुत्र बुद्धलाल मालवीय निवासी डाशी थाना शाहजहांपुर जिला दतिया उसके मोहल्ले के ही हेल्पर शाहरुख खान (27वर्ष) पुत्र चांद खान के साथ गाड़ी खड़ी कर पहिया बदलने लगा। इसी बीच अज्ञात वाहन गुजरा और दोनों को कुचलता हुआ सरपट निकल गया। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव सीलबंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये।

Leave a comment