
।
कालपी-उरई । निषाद पार्टी के प्रान्तीय आवाहन पर कालपी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे ट्रैक पर इंजन को रोका तथा अपनी आरक्षण की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र को एक मांग पत्र सौंपा।
निषाद पार्टी के प्रान्तीय आवाहन कर कालपी में रेलवे ट्रैक रोक कर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण लागू करने के संबंध में विशाल आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने एक मांगपत्र उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र को सौंपते हुए कहा कि वर्ष 2016 से 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किये जाने के बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जिलाधिकारी स्तर पर प्रमाण पत्र पर रोक लगी है।जिसे बाहल किया जाये। उन्होंने कहा कि मछली शहर सुरक्षित सीट से सांसद रामचरित्र निषाद बने हैं। उन्हे आधार मानकर जारी करना चाहिए। आन्दोलनकारियों ने कहा कि वीर शहीद अखिलेश का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। यह संकल्प लेकर जोर शोर से आंदोलन का आगाज किया। इसका असर शासन- प्रशासन पर भी पड़ा। स्टेशन मास्टर, कमिश्नर, डीएम, एसडीएम सकते में आ गये। आंदोलन में उपस्तिथ प्रांन्तीय प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त निषाद, मंडल उपाध्यक्ष भारत निषाद, मंडल महासचिव लालमन निषाद, जिलाध्यक्ष रज्जन बाबू निषाद, मीडिया प्रभारी महेन्द्र निषाद, देशराज, वीरेन्द्र, वंशगोपाल, रामजी रामसखा, पुत्तन निषाद आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।






Leave a comment