उरई। उरई नगर स्थित मधुवन विला में आज जालौन जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सभापति और संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसके मुख्य अतिथि सहकारी मंत्री उत्तर प्रदेश शासन मुकुट बिहारी वर्मा विशिष्ट अतिथि सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा रहे।

 

 

 

नवीन सभापति उदय सिंह पिंडारी व अभिमन्यु सिंह उर्फ डिंपल ने 51 किलो की माला पहना कर सहकारिता मंत्री का स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री मुकुट विहारी वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भारत माता की जय के नारों के उद्घोष के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा जिसमें समाजसेवी गरिमा पाठक ने मंत्री जी के आगमन पर स्वागत गीत गाया। इसके बाद मंत्री ने नवनिर्वाचित सभापति उदय सिंह पिंडारी को पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित सभापति उदय सिंह पिंडारी ने सभी संचालकों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया। कार्यक्रम में जिले भर से आये संचालक व बैंक के अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस मौके पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, जय प्रकाश गौतम, दिलीप दुबे, पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर, पूजा सिंह सेंगर, मंजू रानी, दिलीप सेठ, विक्की पिंडारी, सुभाष पिंडारी, गौरव निरंजन मौजूद रहे।

 

इनसेट–

जिलाध्यक्ष का न आना रहा चर्चा का विषय

कार्यक्रम के दौरान मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सहित सभी की आंखें किसी को तलाश रही थी लेकिन वह नजर नहीं आ रहे थे। आखिरकर मंत्री ने पूछ ही लिया कि जिलाध्यक्ष उड्डयन पालीवाल कहीं नजर नहीं आ रहे हैं वह कार्यक्रम में नहीं आए क्या? हालांकि उनके जवाब का किसी ने जवाब देने की बजाय अगल-बगल झांकने लगे।

 

 

इनसेट–

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने किया महेंद्र निगम को सम्मानित

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का आगमन होटल माही पैलेस में सेल टैक्स एडवोकेट एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र निगम के आवास पर हुआ। बुद्धिजीवी कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित हुए संगठन मंत्री द्वारा महेंद्र निगम को सम्मान में विकास प्रगति पुस्तिका सप्रेम भेंट की गई। महेंद्र निगम द्वारा बुंदेलखंड के मौलिक समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। मौके पर जालौन सांसद भानु वर्मा, विधायक मूलचंद निरंजन, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, जिला महामंत्री नीरज श्रीवास्तव के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, दिलीप दुबे,शम्भूनाथ आईएएस आदि मौजूद रहे।

 

इनसेट–

इन लोगों ने ली शपथ

जिला सहकारी बैंक के शपथ ग्रहण समारोह में संचालक मंडल में बृजभूषण सिंह मुन्ूनू, श्याम स्वरूप मिश्रा, अनिल कुमार निरंजन, युद्धवीर सिंह कंथरिया, आलोक दीक्षित, मनोज भानु वर्मा, लालप्रताप सिंह, संजय भदौरिया, हरिश्चंद्र गुप्ता, शीला पांडेय, रानी देवी, अनीता गुर्जर ने शपथ ली।

 

 

Leave a comment