ईंटों-उरई । दूर का रिश्तेदार बताकर घर पर रुके दो युवक घर पर रखी नगदी व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए।
कस्बा ईंटों में अजीतापुर रोड निवासी राजू चौधरी पुत्र परमोले सपरिवार रहता है व पंचर जोडक़र अपना जीवन यापन करता है। शनिवार सायं दो युवक बाइक से आये व अपने को दूर का रिश्तेदार बताकर सभी के पैर छुए, रात्रि में घर पर रुके। रविवार सुबह राजू अपनी बुजुर्ग माताजी को किसी काम से लेकर जा रहा था तो उनमे से एक युवक अपनी बाइक से ले जाने का आग्रह करने लगा और एक युवक घर पर ही रूक गया। और घर के अंदर बक्से में रखे जेवर व नगदी को पार कर दिया। जैसे ही वह मां को लेकर गया युवक लौटकर आया तो दूसरा युवक जो बाहर ही खड़ा था वह गाड़ी पर बैठा और दोनों नौ दो ग्यारह हो गए। राजू की पत्नी को यह एहसास भी नहीं हुआ कि वह टप्पे वाजों का शिकार हो चुकी है। दुसरे दिन मंगलवार को राजू की पत्नी रजनी ने घर वालों को जेवर व् नगदी लुटने की जानकारी दी, तो घर वाले भौचक्के रह गए। पूछने पर रजनी ने बताया कि उसे नहीं पता कि क्या और कैसे हुआ।






Leave a comment