
- मऊ में सवा उन्नीस करोड़ की लागत से बनने बाले पहूज पुल की रखी गई आधार शिला
कोंच-उरई । आजादी से लेकर अब तक सात दशक में जो बीहड़ लगातार विकास की राह तकता रहा वह आज मूर्त रूप लेता दिखा। धुर बीहड़ जहां डकैतों का अभयारण्य रहा है और इलाकाई बाशिंदों के लिये विकास किसी चंदा मामा दूर के की भांति लोक लुभावन ही रहा है, मऊ गांव में पहूज नदी पर पुल निर्माण की आधार शिला बीती शाम रखी गई। सांसद भानुप्रताप वर्मा और विधायक मूलचंद्र निरंजन ने संयुक्त रूप से इस पुल की आधार शिला वैदिक रीति से पूजन करके रखी। सांसद भानुप्रताप ने इस मौके पर इलाके के ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि इस पुल का निर्माण इस बीहड़ में विकास के द्वार खोलेगा और मध्यप्रदेश से सीधे व्यापारिक संबंध जुड़ेंगे। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि अब की तक किसी भी सरकार ने इस उपेक्षित क्षेत्र की ओर देखना भी मुनासिब नहीं समझा लेकिन केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार जो सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ रही है, ने इस दुर्गम क्षेत्र को भी सुगम बनाने की अनूठी पहल की है।

ग्राम मऊ में पहूज नदी के किनारे मिहौनी माता मंदिर के महंत ठड़ेश्वरी महाराज के सानिध्य में पुल की आधार शिला रखी गई। ददरऊआ धाम के पवन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। सांसद और विधायक ने केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बाबत विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचना जरूरी है तभी सरकार का सबका साथ सबका विकास का संकल्प पूरा हो सकेगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों और अन्य जन सेवकों का आह्वïान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करें और राजनैतिक संकीर्णताओं से ऊपर उठ कर सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाने में निमित्त बनें। सेतु निगम के जनरल मैनेजर लखनऊ आरएम गुप्ता ने बताया कि उक्त 180 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 19 करोड़ 26 लाख की राशि व्यय होनी है। इसकी चौड़ाई 7.50 मीटर यानी दो लेन की होगी और इसका निर्माण आगामी जून तक पूरा कर लिया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन सुनील लोहिया ने किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री अमित उपाध्याय, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, रामप्रकाश यादव, अनिल अग्रवाल, दशरथ पटेल, ग्राम प्रधान नरेन्द्रपाल सिंह, सुनील शर्मा, परियोजना प्रबंधक अरुणकुमार, ठेकेदार विनोद शिवहरे, केशभान सिंह गुर्जर, मोहनसिंह निरंजन, प्रधान चंदुर्रा संजय, लेखपाल नरेन्द्र, एसओ अरुण तिवारी, विनोदकुमार चौहान, शिवकुमार सिंह, मानसिंह पाल, राजेश यादव, विपेन्द्रसिंह गुर्जर, पुष्कल बुंदेला आदि मौजूद रहे।






Leave a comment