उरई । कुछ दिनों पहले बकरी चरा रहे युवक को नीचे तक झूलती हाई टेंशन विद्युत लाइन छू गई थी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था । शुक्रवार को झांसी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया । इससे भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने शाम को बबीना में सड़क पर शव रख कर जोल्हूपुर हमीरपुर स्टेट हाई वे जाम कर दिया । खबर लिखने तक जाम जारी है \

 

कदौरा थाने के कुआंखेड़ा गाँव निवासी प्रमोद कुमार गत दिनों बकरियाँ चराते समय नीचे झूलते हाई टेंशन विद्युत तारों के छू जाने से गंभीर रूप से  झुलस गए थे । उन्हें हालत चिंताजनक होने की वजह से पहले उरई में जिला अस्पताल लाया गया । इसके बाद यहाँ से मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया । इसके वाबाजूद उसे बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया ।

शुक्रवार की शाम जैसे ही उसका शव घर पहुँचा लोग भड़क गए और भीड़ शव को ट्रैक्टर से ले कर बबीना पावर हाउस पर पहुँच गई । वहाँ भीड़ ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया । जाम लंबा खिंच जाने से 4 किलोमीटर तक वाहनों की  कतार जोल्हूपुर हमीरपुर हाईवे पर लग गई है । मृतक के परिजन बिजली विभाग से 20 लाख रुपये मुआवजे की माँग कर रहे हैं । पुलिस मौके पर है । प्रशासनिक और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर बुलाये गए हैं ।

Leave a comment