जालौन-उरई । पति द्वारा ससुराल में आकर पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीडि़त पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एेदलपुर निवासी पिंकी देवी पत्नी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना स्थित अपनी ससुराल से मायके आई थी। गुरुवार की शाम उसका पति वहां पहुंच गया और अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। जब उसने बताया कि उसे कुछ काम है अभी वह ससुराल नहीं जा सकती है तो नाराज होकर पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने अरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

 

 

Leave a comment